प्रियंका-निक की शादी से इसलिए नाराज थीं मां मधु चोपड़ा, खुद प्रियंका ने खोला बड़ा राज!
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते साल अंत में शादी की थी और शादी काफी ज्यादा चर्चा में रही थी। इसकी खास बात ये थी कि सारे सेलिब्रिटीज की तरह प्रियंका ने इसकी लोकेशन किसी विदेश में नहीं बल्कि भारत में ही चुनी थी। अब इस शादी को लेकर एक खुलासा हुआ है जिसके राज पर से खुद प्रियंका चोपड़ा ने पर्दा उठाया है। उन्होने बताया कि इस तरह से शादी करने से उनकी मां मधु चोपड़ा काफी ज्यादा नाराज थीं।
दरअसल ये बात थी एक प्राइवेट मैरिज ना करके धूमधाम से सभी को बुलाकर शादी करने की जिसमें उनके मेकअप मैन से लेकर ज्वैलरी डिजायनर तक की लिस्ट मधु चोपड़ा ने बनाई थी।

उनकी लिस्ट में करीब 12 हजार लोग शामिल थे लेकिन इस शादी को प्राइवेट बना दिया गया। इसी बात से मधु चोपड़ा काफी ज्यादा नाराज थीं और उनका कहना था कि लड़की शादी में सभी को न्यौता होना चाहिए।
गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन से शादी की थी और इसके बाद रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई में किया था। दोनो काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे..निक जोनस एक अमेरिकी सिंगर हैं।


Click it and Unblock the Notifications