मुसीबत में फंसी रानी मुखर्जी की मर्दानी 2- कोटा के लोग इस वजह से कर रहे हैं विरोध
अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी को लेकर काफी समय से चर्चा थी और जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो उसने धमाका कर दिया। ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक बुरी खबर आ रही है क्योंकि फिल्म में राजस्थान का कोटा शहर दिखाया गया जहां पर कोचिंग मण्डी स्थित है। इस ट्रेलर को देखने के बाद वहां लोग भड़क गए हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म से कोटा का नाम हटाया जाए क्योंकि ये कोटा को बदनाम कर रहा है। गौरतलब है कि ट्रेलर में रेप की घटनाओं को क्रम में दिखाया गया है।
इसको लेकर शुक्रवार को फिल्म का विरोध कर रहे लोगों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकत कर ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि लोगों ने कहा कि जो घटनाएं ट्रेलर में दिखाई गई हैं वो गलत हैं, जबकी कोटा में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

लोकसभा स्पीकर को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि फिल्म से कोटा का नाम हटाया जाए। अगर फिल्म के खिलाफ जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो कोर्ट की मदद ली जाएगी।
अब देखना ये है कि फिल्म को लेकर मेकर्स क्या फैसला लेते हैं। रानी मुखर्जी की इस फिल्म की काफी ज्यादा तारीफ हो रही है और इसके ट्रेलर ने इतना तो साफ कर दिया है कि फिल्म दमदार होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications