'साकी साकी' पर संजय दत्त के साथ धमाल मचाने वाली इस एक्ट्रेस को 6 महीने की जेल- ये है कारण
Recommended Video
Saki Saki actress Koena Mitra gets jail imprisonment for 6 months: Check Out | FilmiBeat
अभिनेत्री कोएना मित्रा एक बार फिर से काफी ज्यादा चर्चा में आ गई हैं क्योंकि उनको 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। दरअसल ये सजा एक चेक बाउंस मामले में उनको मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनाई गई है। इसके अलावा जज ने ये भी सुनिश्चित किया है कि 4.64 लाख रुपए भी उनको शिकायतकर्ता को देने हैं। इस पूरे मामले की बात करें ये 2013 की घटना है जब पूनम सेठी ने अभिनेत्री के खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज कराया था।
हाल ही में कोएना मित्रा ने साकी साकी गाने रीमेक को लेकर कई तरह के सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि पहला गाना ही काफी शानदार था। इस गाने के रिलीज के बाद ये पूरी तरह छा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











