कार्तिक आर्यन ने फैन को रिप्लाई करने के बदले मांगे 1 लाख रुपए- धड़ल्ले से वायरल हुआ पोस्ट
अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर काफी बिजी हैं और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लव आजकल 2 फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन अब एक मजेदार खबर सामने आई है जिसको देखकर आप भी हंस पड़ेंगे। दरअसल कार्तिक आर्यन ने एक फैन से रिप्लाई करने के बदले में एक लाख रुपए की मांग कर दी है। ये कमेंट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि काफी समय से एक फैन कार्तिक आर्यन को मैसेज कर रही थी कि रिप्लाई कर दो।
जब रिप्लाई नहीं आया तो उसने कमेंट बॉक्स में लिखा.. 'भाई मैं तेरे को एक लाख दूंगी, रिप्लाई दे दे यार बहन को' इस पर कार्तिक आर्यन ने जवाब देते हुए लिखा है.. 'ये लो रिप्लाई, कहां है पैसा' बस इसके बाद से ही ये कमेंट काफी ज्यादा चर्चा में चल रहा है।

कार्तिक आर्यन काफी मजाकिया हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट्स के साथ नजर आते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वो भूल भलैया 2 की शूटिंग कर रहे हैं और खबर आई थी कि इसमें अक्षय कुमार भी नजर आ सकते हैं।
अनीस बज्मी ने भूल भुलैया 2 में अक्षय कुमार को फिट करने का आइडिया लगा लिया है। उन्होंने अक्षय कुमार से भी इस बारे में बात की है।
वहीं, संभव है कि फिल्म के अंत के क्रेडिट के दौरान अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन पर एक गाना फिल्माया जाए। कोई शक नहीं कि यह फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।


Click it and Unblock the Notifications











