मुंबई कमिश्नर का तबादला होते ही बोलीं कंगना रनौत- 'ये शिवसेना के अंत की शुरुआत है'
हाल ही में मुंबई से एक ऐसी खबर आई थी जिसके बाद से अभिनेत्री कंगनार रनौत ने फिर सोशल मीडिया से हमले करना शुरु कर दिया है। दरअसल मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का तबादला कर दिया गया था और अब उनके स्थान पर हेमंत नागराले मुंबई पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे। इसके बाद से लगातार ये खबर चर्चा में चल रही है और लोग अपनी प्रतिक्रिया इस व्यक्त कर रहे हैं।
गौरतलब है कि परमवीर सिंह के तबादले की बात करें तो वो अब होमगार्ड विभाग में कार्यरत होने वाले हैँ। परमवीर के ट्रांसफर के बाद ना सिर्फ लोग बल्कि सितारे भी कमेंट कर रहे हैं और इसमें पहले स्थान पर अभिनेत्री कंगना रनौत आती हैं। अभिनेत्री ने परमवीर सिंह और शिवेसना को लेकर एक बड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है। उनका कहना है कि शिवसेना के पतन की शुरुआत है।


Click it and Unblock the Notifications











