काजोल ने शाहरुख खान को जन्मदिन पर क्यों नहीं किया विश? अभिनेत्री ने फैन को दिया ऐसा जवाब!
सुपरस्टार शाहरुख खान ने मंगलवार को अपना 56वां जन्मदिन मनाया है और इस मौके पर उनके फैंस ने भरपूर प्यार दिया था। लेकिन सभी ने देखा कि काजोल ने शाहरुख खान को विश नहीं किया था और इसको लेकर फैंस ने उनसे सवाल भी पूछ लिया है। काजोल ने काफी मजेदार जवाब दिया जो कि वायरल हो रहा है। दरअसल काजोल इंस्टाग्राम पर ''आस्क मी एनीथिंग'' सेशन कर रहीं थीं और फैंस उनसे लगातार सवाल पूछ रहे थे।
इसी दौरान एक इंस्टाग्राम यूजर ने उनसे पूछा कि उन्होंने मंगलवार को अपने दोस्त शाहरुख खान को उनके 56 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं क्यों नहीं दीं? यूजर ने लिखा था.. "आपने शाहरुख को विश क्यों नहीं किया?"

इस बात पर डीडीएलजे एक्ट्रेस ने कहाकि.. "मैं उन्हें और क्या शुभकामनाएं दे सकती हूं? मुझे लगता है कि जब उनका बेटा घर वापस आया तो उनकी सभी इच्छाएं पूरी हुईं।"


Click it and Unblock the Notifications