पीएम मोदी की फिल्म में अपना नाम देखकर भड़के जावेद अख्तर- ट्वीट कर लगाई लताड़
पीएम मोदी की बायोपिक को लेकर इस समय काफी ज्यादा चर्चा है और विवेक ओबरॉय इस फिल्म की मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो कि काफी ज्यादा धमाकेदार लग रहा है। अब इस फिल्म के पोस्टर में कुछ ऐसा हो गया है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं और विवादो में घिरा हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इस फिल्म के पोस्टर में गीतकार जावेद अख्तर का नाम लिखा गया जबकि उन्होने एक भी गाना इस फिल्म के लिए नहीं लिखा है।
अपना नाम इस पोस्टर में देखकर जावेद अख्तर पूरी तरह से हैरान हो गए और उन्होने ट्वीट तक कर डाला। उन्होने लिखा- 'मुझे फिल्म का पोस्टर देखकर शॉक लगा है... मैंने इसका एक भी गाना नहीं लिखा है।

अब गौर करने वाली बात तो है कि जब जावेद अख्तर ने इस फिल्म में कोई भी गाना ही नहीं लिखा तो उनका नाम इसपर कैसे आ गया। इस तरह से फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंस गई है और जावेद अख्तर ये सब देखकर काफी ज्यादा नाराज हैं।
अभी तक उनके ट्वीट को लेकर किसी भी तरह का जवाब फिल्ममेकर्स को लेकर नहीं आया है। इस फिल्म के ओमंग कुमार ने निर्देशित किया है।


Click it and Unblock the Notifications