राजस्थान में फिल्म पानीपत का विरोध- जाट समुदाय ने इस वजह की थिएटर में तोड़-फोड़
संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन की फिल्म पानीपत जब से रिलीज हुई तो फिल्म को लेकर काफी मिले रिसपॉन्स देखने को मिल रहे हैं लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक मुसीबत सामने आ गई है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर जय में जाट समुदाय़ काफी ज्यादा गुस्से में है और फिल्म का विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर जाट युवाओं ने एक थिएटर में तोड़फोड़ तक कर डाली है।
बता दें कि उनका आरोप है कि इस फिल्म में इतिहास को काफी तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। तोड़ फोड़ के बाद वैशाली नगर पुलिस ने 7 युवकों को हिरासत में लिया है।
हैदराबाद रेप केस पर आया वहीदा रहमान का बेबाक बयान- बोलीं 'एनकाउंटर नहीं होना चाहिए था'


Click it and Unblock the Notifications











