ऋतिक रोशन ने इस तरह से खुद को किया है साबित, सुपरस्टार्स की लिस्ट में एक नाम उनका भी
एक ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार, 1947 से 2020 तक स्वतंत्र भारत के इतिहास में हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार्स की सूची में ऋतिक रोशन शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के सुपरस्टार हैं। मात्रा से अधिक गुणवत्ता को महत्व देने की उनकी फिलॉसफी ने उन्हें वहां पहुंचने में मदद की है। जहां वे इतने कम समय में पहुंच गए हैं। एक अभिनेता जब सुपरस्टार बनता है जब अभिनेता कई बार ऐसी फिल्में देता हैं। अभिनेता ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं और इस मामले में उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में दी हैं।
1947 से 2020 तक इन सुपरस्टार्स ने अपनी फ़िल्मों से साल के सबसे अधिक कमाई की हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, राज कपूर, धर्मेंद्र, दिलीप कुमार, सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख़ ख़ान जैसे सितारे हैं। इनमें से एक ऋतिक रोशन भी कहे जा सकते हैं।

एक ट्रेड सोर्स ने खुलासा किया कि, "ऋतिक रोशन इस सूची में जुड़ने वाले नवीनतम और सबसे युवा सुपरस्टार थे, जब साल 2000 में उनकी डेब्यू फिल्म कहो ना .. प्यार है, को रिलीज किया गया था।
उस साल की यह सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। इसके अलावा भी उन्होने कई शानदार फिल्में की जिन्होने काफी अच्छा बिजनेस किया था। यही कारण है कि वो भी एक सुपरस्टार के तौर पर जाने जाते हैं। "एक अन्य ट्रेड एनालिस्ट ने इसका कारण बताया,
"ऋतिक रोशन ने हमेशा फिल्मों को करते हुए मात्रा से अधिक गुणवत्ता को प्राथमिकता दी है और उनके लिए काम किया है। अपने अब तक के करियर में अभिनेता ने केवल 24 फिल्मों में काम किया है और अभी भी अन्य दिग्गजों के साथ सूची में शामिल हैं। क्वांटिटी के बजाय क्वालिटी के बारे में यह बात उनके विश्वास को पुष्ट करती है। "


Click it and Unblock the Notifications











