मुसीबत में फंसे धर्मेंद्र- नगर निगम ने सील किया 'हीमैन' ढाबा- अवैध निर्माण का आरोप

सुपरस्टार धर्मेंद्र ने कुछ समय पहले हरियाणा में एक ढाबा खोला था जिसपर कानूनी डंडा चल चुका है। जी हां खबर है कि धर्मेंद्र का हीमैन ढाबा उद्घाटन के 22 दिन के अंदर ही सील कर दिया गया है। नगर निगम ने इस निर्माण को अवैध बताया है। बता दे कि ये ढाबा हरियाणा के करनाल में स्थित है। खबर है कि इस मामले मे पहले चेतावनी देने के लिए नगर निगम के द्वारा एक नोटिस चिपकाया गया था लेकिन इसको लेकर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया गया।

इसके बाद नगर निगम ने ढाबे को खाली करवाया और सील कर दिया। नगर निगम की मानें तो उन्होने कई बार इसके मालिक से बात करने की कोशिश की लेकिन किसी तरह का जवाब नहीं आया।

dharmendra, धर्मेंद्र

बता दें कि इस मामले में सिर्फ धर्मेंद्र का ढाबा ही नहीं बल्कि कई अवैध निर्माण पर नगर निगम का डंडा चला है। अब देखना ये है कि आगे क्या होता है।

कुछ समय पहले खुद धर्मेंद्र ने एक ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि वेलेंटाइन्स डे के मौके उनका ढाबा हीमैन खुल रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो काफी समय से अभिनेता धर्मेंद्र किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं लेकिन कई बार टीवी रियालिटी शो में जरूर नजर आ चुके हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और शेरो शायरी भी करते रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X