..................... शाहरुख खान को दिल्ली सरकार ने कहा शुक्रिया Here is why Delhi Government thanks to Shahrukh khan - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान को दिल्ली सरकार ने कहा शुक्रिया, सुपरस्टार ने किया है ये बड़ा काम

सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस कोरोना काल में जिस तरह से दोनों हाथ फैलाकर लोगों की मदद की थी। उन्होने मुंबई स्थित अपने ऑफिस तक लोगों के इलाज और क्वारंटीन होने के लिए दे दिया था। लेकिन इस समय दिल्ली से एक खबर आ रही है जो कि शाहरुख खान के फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाली है। पता चला है कि दिल्ली सरकार ने शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर शुक्रिया कहा है और इसके पीछे उनका शानदार काम शामिल है।

इस दौरान दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक ट्वीट किया था और शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन को धन्यवा दिया है। उन्होने लिखा कि.. 'हम शाहरुख खान और मीर फाउंडेशन आभारी हैं और उनको शुक्रिया कहते हैं। उन्होंने हमें 500 रेमडेसिवीर इंजेक्शन दिए जब हमें उनकी बहुत जरूरत थी।

Recommended Video

Shahrukh Khan का कोरोना से लड़ाई में बड़ा Donation, दान किए 500 Remdesivir Injection | FilmiBeat

shahrukh khan, शाहरुख खान

ऐसे समय में उनकी मदद आई तो हम इसका आभार व्यक्त करते हैं।' उनका ये ट्वीट सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसमें लगातार कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है.. भारत का सबसे बड़ा दानकर्ता शाहरुख़ खान। इसके अलावा कई ऐसे फैंस हैं जो कि शाहरुख खान की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं और उनके पोस्ट चर्चा में हैं।

शाहरुख खान इस समय अपनी फिल्म पठान को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में हैं और लगातार इसको लेकर खबरें सामने आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X