आरआरआर ट्रेलर रिलीज के बाद क्यों ट्रेंड हुआ बाहुबली 2? फैंस बोले 'प्रभास का जलवा कायम है'
एसएस राजामौली को लेकर मशहूर है कि उनकी फिल्में जब भी आती हैं काम करती हैं और लोगों को पसंद आती हैं। इस वक्त राजामौली अपनी आने वाली फिल्म आरआरआर को लेकर काफी बिजी हैं। लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर आरआरआर नहीं बल्कि बाहुबली 2 ट्रेंड कर रहा है। जी हां, बाहुबली 2 भी एसएस राजामौली की फिल्म है जिसने रिलीज होकर काफी तगड़ा धमाका किया था। हाल ही में आरआरआर का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ है लेकिन ये बाहुबली 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका है।
दरअसल हम बात कर रहे हैं ट्रेलर और 24 घंटे में आए कुल व्यूज की। आरआरआर के ट्रेलर को 24 घंटे में 20.4 मिलियन व्यूज मिले हैं लेकिन बाहुबली 2 को 24 घंटे में 21.81 मिलियन व्यूज मिले थे।

ये व्यूज तेलुगू भाषा के मद्देनजर बताए जा रहे हैं। दोनों ही फिल्में तेलुगू हैं और दोनों को एसएस राजामौली ने निर्देशित किया है। सोशल मीडिया पर इसी को लेकर हैशटैग बाहुबली 2 ट्रेंड हो रहा है।
लोगों का कहना है कि प्रभास का जलवा अभी कायम है। फैंस लगातार पोस्ट कर रहे हैँ, एक यूजर का कहना है कि 5 साल हो गए लेकिन बाहुबली 2 का ट्रेलर आज भी अनबीटेबल है।
लगातार प्रभास के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी अपनी तरह से तस्वीरें और मीम्स साझा कर रहे हैँ। आरआरआर की बात करें तो इसमें लीड रोल में एनटीआर और रामचरण नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट का कैमियो है। ऐसा कहा जा सकता है कि उनके छोटे रोल हैं लेकिन दमदार होने वाले हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











