सलमान खान की दबंग 3 पर मंडराए संकट के बादल- ASI रुकवा सकती है फिल्म की शूटिंग

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग इस समय मध्यप्रदेश में चल रही है और सलमान खान की फिल्म पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल सलमान खान को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने नोटिस भेजा है और उन्होने चेताया है कि ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचा रहें है। दरअसल मध्यप्रदेश के मांडू में इस समय शूटिंग और मांडू एक जाना माना ऐतिहासिक प्लेस है।

ASI ने सलमान और उनकी टीम को आदेश दिया है कि वो मध्य प्रदेश के मांडू में स्थित ऐतिहासिक जल महल में बनाए गए दो सेट को हटाए वरना कार्यवाही की जाएगी और हो सकता है कि उनको शूटिंग भी रोकनी पड़े।

dabangg 3, salman khan, prabhudeva, दबंग, सलमान खान, प्रभुदेवा

एएसआई का कहना है कि इस बारे में पहले ही बता दिया गया था लेकिन फिल्म के क्रू ने प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम 1959 के नियमों का उल्लंघन किया है।

इसके पहले सलमान खान ने महेश्वर में फिल्म का टाइटल ट्रैक शूट किया था जिसमें शिवलिंग को लेकर विवाद हुआ था लेकिन सलमान के बयान के बाद सबकुछ ठीक हो गया था। इस फिल्म को प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं और सलमान खान तीसरी बार दबंग अंदाज में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X