समन मिलने के बाद भी आर्यन खान नहीं पहुंचे एनसीबी ऑफिस, वकील ने बताया ये कारण!
सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर अभी भी कई तरह की खबरें चल रहीं हैं लेकिन इस वक्त जो सामने आ रहा है वो सुर्खियों में हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही आर्यन खान मुंबई उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी। इसके बाद एक बार फिर से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कथित तौर पर रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
लेकिन आर्यन खान इस पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे। इसके पीछे आर्यन की तबियत बताई जा रही है। एएनआई ने बताया कि आर्यन खान हल्का बुखार होने का कारण बताते हुए एनसीबी के सामने पेश नहीं हुए।

एक अधिकारी ने एएनआई को बताया, "आर्यन खान को आज पूछताछ के लिए एनसीबी बुलाया गया था। हालांकि, हल्का बुखार होने के कारण वह नहीं आ रहे हैं।'

3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था
इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और अपनी अपनी बातें कह रहे हैं। जाहिर है कि आर्यन खान पिछले दिन एक क्रूज जहाज पर एनसीबी की छापेमारी के बाद चर्चा में आए थे और उनके 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

ड्रग्स लिया हुआ था
एनसीबी का कहना था कि आर्यन खान ने इस दौरान ड्रग्स लिया हुआ था और पैडलर्स के साथ भी उनका संपर्क बताया था। हालांकि आर्यन रखने को लेकर दोषी नहीं पाया गया था, लेकिन उस पर अपने व्हाट्सएप चैट के आधार पर एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रिंग के लिंक होने का आरोप लगाया गया था।

आर्थर रोड जेल
आर्यन को 8 अक्टूबर को आर्थर रोड जेल भेज दिया गया था। तीन सप्ताह से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद, उन्हें पिछले महीने बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी।

आर्यन खान घर पर हैं
फिलहाल आर्यन खान घर पर हैं, लेकिन ना तो दिवाली सेलेब्रेशन की कोई तस्वीर शाहरुख खान के घर से आई है और ना शाहरुख खान ने इस बार अपना जन्मदिन मनाया है।

वर्कफ्रंट
बता दें कि शाहरुख खान उन सितारों में से हैं जो कि काफी कम विवादों में रहे हैं। वर्कफ्रंट पर वो पठान को लेकर बिजी हैं और लगातार फिल्म की शूटिंग कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications