तो इसलिए अनुपम खेर ने जॉनी लीवर के पास किया वीडियो कॉल- धड़ल्ले से हुआ वायरल
अनुपम खेर उन अभिनेताओं में से एक हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा व्यस्त रहते हैं और अक्सर किसी ना किसी तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते रहते हैं। लेकिन इस समय उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें उनके साथ जॉनी लीवर नजर आ रहे हैं और दोनो लोग वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते अनुपम खेर के साथ साथ लगभग सभी सितारे घर पर आराम फरमा रहे हैं।
अनुपम खेर ने जॉनी लीवर को वीडियो कॉल करके कहा है कि वो ऐसे लोगों से वीडियो कॉल पर बात कर रहें जिनसे बात करके उनको काफी खुशी मिलती है। इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए उनको लिखा है..

'वीडियो कॉल की सीरीज में मैने दुनिया से सबसे शानदार कॉमेडियन जॉनी लीवर को कॉल किया। ये उन लोगों मे से एक हैं जिनसे बात करके मुझे खुशी मिलती है। शरीर, दिल, आत्मा प्रसन्न हो गई। आपकी भी हो जायेगी।
सुनिये तो सही।' हाल ही में अनुपम खेर ने शायरी के माध्यम से लोगों से कहा था कि.. तूफान के हालात हैं, ना किसी सफर में रहो.. पंछियों से गुजारिश है अपने ही शजर में रहो।
ईद के चांद हो अपने ही घरवालों के लिए, ये उनकी खुशकिस्मती है कि उनकी ही नजर में रहो। माना बंजारों की तरह घूमे हो डगर डगर, वक्त का तकाजा है अपने ही शहर में रहो। उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। पीएम मोदी ने कुछ समय पहले 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था।


Click it and Unblock the Notifications