..................... Here is why Amitabh Bachchan Terminate contract with Paan Masala Brand! अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड से तोड़ा कॉंट्रैक्ट, ये बड़ी वजह आई सामने! - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड से तोड़ा कॉंट्रैक्ट, ये बड़ी वजह आई सामने!

अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है लेकिन इसके अलावा वो किसी और बात को लेकर खबरों में हैँ। दरअसल उन्होने एक ब्लॉग पोस्ट किया है और एक ऐसा खुलासा किया जिससे उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हुए होंगे। दरअसल उन्होने खुलासा किया कि.. उन्होंने पान मसाला ब्रांड के चेहरे के रूप में पद छोड़ दिया क्योंकि इसके द्वारा होने वाले कुछ विवरणों से वो बिल्कुल अंजान थे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हैं और उन्होने अमिताभ बच्चन की तारीफ की है।

खबर मिली थी कि अमिताभ बच्चन ने कॉंट्रैक्ट खत्म कर दिया है और सारे पैसे वापस कर दिए हैं। गौरतलब है कि कुछ समय से लगातार वो पल्स पोलियो अभियान के ब्रांड एंबेसडर भी हैं उनके द्वारा पान मसाला ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए आलोचना की गई थी।

amitabh bachchan, अमिताभ बच्चन

उनके ब्लॉप पर एक पोस्ट सामने आया है। इसमें लिखा गया है कि.. "श्री अमिताभ बच्चन के कार्यालय से- "कमला पसंद- विज्ञापन प्रसारित होने के कुछ दिनों बाद ही अमिताभ बच्चन जी ने इस ब्रांड से संपर्क किया था और पिछले सप्ताह इससे बाहर निकल गए।''

इसके अलावा भी इस बयान है कि.. 79 वर्षीय स्टार ने बिना इस जानकारी के ब्रांड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए कि यह "सरोगेट विज्ञापन" के रूप में वर्गीकृत है।

जबकि अमिताभ बच्चन जब इस पान मसाला से थे तब उनको पता नहीं था कि ये एक सरोगेट विज्ञापन है। अमिताभ बच्चन इसको लेकर कुछ समय से लगातार ट्रोल हो रहे थे। उनके फैंस का भी कहना था कि उनको इस तरह की चीजों का प्रचार नहीं करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X