अमित शाह लॉंच करने वाले थे पीएम मोदी बायोपिक का पोस्टर- इस वजह से कैंसल हुआ प्रोग्राम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म को लेकर खबर थी कि इसके दूसरे पोस्टर को खुद बीजेपी अध्यक्ष अमिता शाह लॉंच करने वाले थे लेकिन अचानक गोवी के सीएम मनोहर पार्रिकर के निधन हो जाने का कारण उनको इस इवेंट रद्द करना पड़ा। बता दें कि इस फिल्म में अभिनेता विवेक ओबरॉय पीएम मोदी के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है और लोग इसका इंतजार कर रहे हैं।

इस फिल्म को उमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं और इसके पहले उन्होने सरबजीत और मैरी कॉम जैसी फिल्म निर्देशित की हैं जो कि काफी सफल रही हैं। फिल्म के पहले पोस्टर का अनावरण जनवरी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 23 भाषाओं में किया था।

vivek oberoi, narendra modi, विवेक ओबरॉय, नरेंद्र मोदी

मनोहर पार्रिकर का निधन 63 साल की उम्र में 17 मार्च रविवार को हुआ। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए शोक जताते हुए लिखा है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर एक जेंटलमैन और बेहद शालीन व्यक्ति थे।

उनके साथ कुछ लम्हे बिताने का मौका मिला था। वे अपनी बीमारी के साथ बेहद बहादुरी से लड़े। उनके लिए प्रार्थनाएं। इसके बाद संजय दत्त ने भी उनकी मृत्यु पर शोक जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X