तो इसलिए पीएम मोदी को अभिनेता अनिल कुमार रस्तोगी ने किया था इग्नोर? खुद सामने आकर बता दी सच्चाई
Anil Kumar Rastogi PM Modi: हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मु्र्मू के द्वारा कई सख्शियतों को सम्मानित किया गया था। इस दौरान अभिनेका अनिल कुमार रस्तोगी के साथ कुछ ऐसा हो गया चर्चा है। दरअसल इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

अनिल कुमार रस्तोगी को इस दौरान पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया। लेकिन साफ देखा जा सकता है कि अभिनेता की पीएम मोदी ने हाथ बढ़ाया लेकिन उन्होंने पूरी तरह से इग्नोर कर दिया। जी हां, नरेंद्र मोदी हाथ ही बढ़ाते रह गए और अभिनेता हाथ जोड़ते हुए आगे निकल गए। इस वीडियो को लेकर जब विवाद हुआ तो अभिनेता कारण बताया है कि ऐसा क्यों किया?
क्या बोले अभिनेता अनिल कुमार रस्तोगी?
पीएम मोदी से हाथ ना मिलाने और आगे निकल जाने को लेकर डॉ. रस्तोगी सफाई व्यक्त की है। उनका कहना है कि यह कोई जानबूझकर किया गया व्यवहार नहीं था, बल्कि उम्र के कारण हुई एक सामान्य चूक थी। जी हां, ''अभिनेता ने कहा, जो लोग मेरा मजाक बना रहे हैं उन्हें ये समझना चाहिए की मेरी उम्र 80 साल से ज्यादा है।
ये केवल उम्र की वजह से हुई एक चूक थी। पीएम के लिए मेरे मन में गहरा सम्मान है। मेरा मानना है कि इस समय वो देश के लिए सबसे अनुभवी और उपयुक्त व्यक्ति हैं।'' पीएम मोदी को लेकर रस्तोगी जी का ये बयान वायरल है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस सफाई के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''भाजपिल्ले टारगेट करने लगे होंगे।'' एक ने लिखा, ''बधाई हो सर, लखनऊ की गलियों से निकल कर आपका अभिनय बड़े पर्दे पर भी कमाल है।'' एक ने लिखा, ''बुजुर्ग हैं चूक हो सकती है।'' एक ने लिखा, ''इन लोगों के पास ट्रोलिंग के अलावा कोई काम नहीं है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
