आमिर खान क्यों क्रिसमस पर रिलीज नहीं कर रहे हैं लाल सिंह चड्ढा? बड़ा कारण आया सामने!

सुपरस्टार आमिर खान इस वक्त लाल सिंह चड्ढा बना रहे हैं और कुछ महीनों से लगातार इसकी शूटिंग जारी है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के थिएटर्स खोलने को लेकर उद्धव ठाकरे ने मंजूरी दी थी और इसके बाद कई दर्जन फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही आमिर खान के फैंस इस बात को लेकर उम्मीद कर रहे थे कि..

हमेशा की तरह आमिर खान अपनी फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानि दिसंबर में रिलीज करेंगे। लेकिन इस बात इसको लेकर निराशा ही हाथ आई है।

Recommended Video

Kareena Kapoor Khan और Aamir Khan की Film, 'Laal Singh Chaddha' क्या नहीं होगी Release? | FilmiBeat

laal singh chaddha, aamir khan, आमिर खान, लाल सिंह चड्ढा

बता दें कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा क्रिसमस पर नहीं बल्कि अगले साल रिलीज होगी। दरअसल इसकी रिलीज फरवरी 2022 में होगी। ऐसा माना जा रहा है कि आमिर खान की ये फिल्म वेलेंटाइंस डे पर रिलीज होगी।

इनकी इच्छा से हुआ बदलाव

इनकी इच्छा से हुआ बदलाव

अब खबर है कि आखिर क्यों आमिर खान ने अपनी पारंपरिक रिलीज डेट को बदलकर 2 महीने के लिए आगे कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें को ये काम आमिर खान और वायकॉम की इच्छा के बाद हुआ है।

ये फिल्में हो रहीं हैं रिलीज

ये फिल्में हो रहीं हैं रिलीज

इसका एक कारण ये भी है कि इस क्रिसमस के मौके पर रणवीर सिंह की 83 और शाहिद कपूर की जर्सी रिलीज हो रही है। 83 द फिल्म 24 दिसबंर को जबकि जर्सी 31 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसी वजह से आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है।

नहीं चाहतें हैं क्लैश

नहीं चाहतें हैं क्लैश

बता दें कि आमिर खान नहीं चाहते थे किसी फिल्म के साथ उनका क्लैश हो। बता दें कि महाराष्ट्र के थिएटर्स इस साल 22 अक्टूबर से खुल रहे हैं और लोग इस दिन का काफी खुश हैं इस दिन का इंतजार कर रहे हैँ।

सुपरस्टार्स कर रहे हैं इंतजार

सुपरस्टार्स कर रहे हैं इंतजार

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के अलावा सलमान खान की टाइगर 3 और शाहरुख खान की पठान लाइन में लगी है। लगातार सभी सुपरस्टार्स की फिल्में आपको थिएटर्स में देखने को मिलने वाली हैं।

कई सालों बाद वापसी

कई सालों बाद वापसी

आमिर खान कई साल से किसी फिल्म के साथ नजर नहीं आए हैं। आखिरी बार उनको ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में देखा गया था और इस फिल्म ने उनको काफी ज्यादा निराश किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X