..................... 'नमस्ते वाला पोज दीजिए'- फोटोग्राफर की इस बात पर सारा अली खान ने दे डाला ये जवाब Here is what Sara ali khan reply to Pap as he ask for Namaste wala pose - Hindi Filmibeat

'नमस्ते वाला पोज दीजिए'- फोटोग्राफर की इस बात पर सारा अली खान ने दे डाला ये जवाब

सोशल मीडिया पर अक्सर आपके पसंदीदा सितारों के वीडियो वायरल होते रहते हैं और काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इस समय अभिनेत्री सारा अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सारा अली खान को लेकर मशहूर है कि वो मीडिया और फोटोग्राफर्स से काफी अच्छा बर्ताव करती हैँ। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सारा अली खान पोज देते हुए नजर आ रही हैं और इसमें एक फोटोग्राफर कहता है..

सारा जी वो अपना नमस्ते वाला पोज दीजिए। ये बात शायद सारा अली खान को पसंद नहीं आई लेकिन उन्होने हंसते हुए जवाब दिया कि.. 'नमस्ते वाला पोज नहीं होता है।'

sara ali khan, सारा अली खान

जैसे ही सारा अली खान ने बात बोली ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो काफी जल्दी अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर 1 रीमेक में नजर आने वाली हैं और काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।

खबर है कि ये धमाकेदार फिल्म इस साल दिसंबर माह तक रिलीज हो सकती है। अगर कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन ना हुआ होता तो अब तक ये शानदार फिल्म रिलीज हो चुकी होती।

इस फिल्म के अलावा सारा अली खान.. अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर भी चर्चा में हैं और इसके लिए वो तैयारी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X