आलिया भट्ट और रणबीर कपूर देश का सबसे अच्छा टैलेंट हैं- संजय दत्त
सुपरस्टार सजय दत्त इस समय फिल्म सड़क 2 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ वो काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ भी काम कर रहे हैं। संजय दत्त की कोई फिल्म हाल ही में धमाकेदार काम ना कर पाई हो लेकिन वो अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। उनकी आखिरी रिलीज प्रस्थानम ने भी कुछ खास कमाल नहीं किया था। लेकिन उन्होने हाल ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर एक बात कही है जो कि चर्चा में हैं।
संजय दत्त ने कहा कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ काम करके पता चला है कि वो कितने टैलेंटेड हैं। वो देश का ऐसा टैलेंट हैं जो कि शानदार हैं.. लोग उनको काफी ज्यादा इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि उनमें वो काबिलियत है।

संजय दत्त इन दिनों आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट के साथ सड़क 2 कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूजा भट्ट भी नजर आएंगी। सड़क की बात की जाए तो फिल्म काफी ज्यादा कमाल की थी और काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।
अच्छी बात ये है कि इस फिल्म को खुद महेश भट्ट निर्देशित कर रहे हैं। महेश भट्ट ने काफी समय से किसी फिल्म में काम नहीं किया है।
वहीं बात करें शमशेरा की तो संजय दत्त इस फिल्म रणबीर कपूर के साथ डकैत के रोल में नजर आएंगे। फिल्म से कुछ समय पहले उनका पहला लुक सामने आया था। इसको काफी ज्यादा पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications