छैंया छैंया गाने का रीमेक करने के सवाल पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा? बोल डाली इतनी बड़ी बात!
इस समय आप देख रहे हैं कि लगभग हर फिल्म में एक के बाद एक पुराने गानों का रीमेक किया जा रहा है। कुछ ऐसा गाने भी हैं जिनको काफी पसंद किया गया है जबकि कुछ गानों तो सिरे से नकार दिया गया है। इस मामले में अब अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक बयान वायरल हो रहा है। मलाइका एनडीटीवी से बात कर रहीं थीं और उन्होने गानों को रीमेक करने को लेकर अपना पक्ष रखा।
मलाइका अरोड़ा का कहना था कि इस समय कंटेंट रिपीट हो रहा है लेकिन कुछ गानों को बिल्कुल हाथ नहीं लगाना चाहिए। मलाइका ने अपने गाने छैंया छैंया को लेकर कहा कि इस गाने का रीमेक नहीं बनना चाहिए।

उन्होने कहा कि इस गाने को सुनते ही लोग आज भी नाचना शुरु कर देते हैं। छैंया छैंया गाना मलाइका अरोड़ा और शाहरुख खान पर फिल्माया गया था और फिल्म का नाम था दिल से.. इस फिल्म में मनीषा कोईराला भी लीड रोल में थीं। फिलहाल आप देखिए कुछ रीमेक गानों की लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications