कबीर सिंह को लेकर ये क्या बोल गईं कियारा आडवाणी- 'फिल्म कई मायनों में बिल्कुल गलत थी'
कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की चर्चा काफी ज्यादा हुई थी और इस समय फिल्म को लेकर कियारा आडवाणी का एक बयान सामने आया है। निश्चित ही फिल्म एक ब्लॉकबस्टर थी लेकिन कियारा आडवाणी का बयान आपको चौंका सकता है। गौरतलब है कि उन्होने कबीर सिंह को लेकर बात करते हुए कहा कि... उनके लिए कबीर सिंह कई मायनों में पूरी तरह से गलत थी। ये सिर्फ दो लोगों की कहानी थी जिसको एक हीरो की तरह नहीं देखा जा सकता है।
हां हम ये कह सकते हैं किरदार सारे रियल लगे हैं। मेरा सिर्फ ये मानना है कि हमें इसलिए ज्यादा पसंद किया गया है क्योंकि लोग हमें देखते समय खो गए थे। बता दें कि फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था और जिस तरह से हीरो को हीरोइन के प्रति एग्रेसिव होते हुए दिखाया गया था..

वो हीरोइन को थप्पड़ भी मारता है, शराब पीता है.. जिसका काफी ज्यादा विरोध हुआ था। बता दें कि कियारा आडवाणी इस फिल्म में एक सीधी साधी लड़की के किरदार में हैं जिसका नाम प्रीति है।
फिल्म को काफी पसंद किया गया था और फिल्म ने करीब 370 करोड़ का बिजनेस किया था। कियारा आडवाणी हाल ही में फिल्म गुड न्यूज में भी नजर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications