अब साउथ की फिल्मों और सितारों को लेकर ये क्या बोल गईं कंगना रनौत? चर्चा में है पोस्ट!
कंगना रनौत काफी समय किसी तरह के बयानबाजी से बच रहीं हैं और उनकी तरफ से किसी तरह की राजनीतिक बयानबाजी भी नहीं हो रही है। सभी जानते हैं कि वो खुलकर अपनी राय सबके सामने रखती हैं और उनको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई उनके बारे में क्या सोचता है। इस वक्त जो खबर उनको लेकर सामने आ रही है वो उनसे नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री से संबंधित है।
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसा लिखा दिया है जो कि सुर्खियों का हिस्सा है। दरअसल कंगना रनौत ने साउथ फिल्मों और वहां के सुपरस्टार्स पर निशाना साधा है।

उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर चार कारण लिखे हैं कि आखिर क्यों साउथ के स्टार्स का इतना क्रेज है। कंगना रनौत ने एक लेख साझा किया था जिसमें पुष्पा 2 और केजीएफ 2 बारे में लिखा हुआ था।

कंगना रनौत ने लिखा
इसको लेकर कंगना रनौत साउथ के कंटेंट और सुपरस्टार्स के बारे में लिखा डाला है। कंगना रनौत ने लिखा, "कुछ कारणों से दक्षिण सामग्री और सुपरस्टार इतना पसंद किए जा रहे हैं। पहली बात तो ये है कि वे भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित हैं, वे अपने परिवारों से प्यार करते हैं और रिश्ते पारंपरिक हैं पश्चिमी नहीं। उनका व्यावसायिकता और जुनून अद्वितीय है"

पोस्ट काफी चर्चा में है
इसके अलावा उन्होने लिखा कि.. ''खुद को भ्रष्ट करने के लिए बॉलीवुड को अनुमति नहीं देना चाहिए।'' कंगना रनौत का ये पोस्ट काफी चर्चा में है और इसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैँ।

खुन्नस निकालती हुई नजर आती हैं
कंगना रनौत की इस पोस्ट के पीछे मंशा क्या थी इसको लेकर कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। लेकिन इतना तो तय है कि कंगना रनौत बॉलीवुड के प्रति अक्सर किसी ना किसी तरह की खुन्नस निकालती हुई नजर आती हैं और उनको ऐसा लगता है कि वो हमेशा से एक ग्रुप के द्वारा साइडलाइन की जाती रहीं हैं।

वर्कफ्रंट
कई बार उनके पोस्ट से ऐसा सामने आता रहता है। वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत इस वक्त धाकड़ को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं और ये काफी बड़ी एक्शन फिल्म होने वाली है।

उनका फर्स्ट लुक काफी चौकाने वाला था
इसके लिए उन्होने काफी मेहनत की है और उनका फर्स्ट लुक काफी चौकाने वाला था। आखिरी बार वो थलइवी का हिस्सा बनी थीं और उनको जयललिता के किरदार में काफी ज्यादा पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications