चीन पहुंचे सुपरस्टार ऋतिक रोशन- फिल्म 'सुपर 30' के बारे में कही ये शानदार बातें

सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' हाल ही में चीन में रिलीज़ हुई है जिसे चीनी दर्शकों से अपार प्यार मिल रहा है। चीन में अपने दौरे के दौरान, ऋतिक अपनी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सुपर 30' के बारे में बात करते हुए नज़र आये, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है।

चीनी मीडिया से बात करते हुए ऋतिक ने कहा, 'सुपर 30 एक ऐसी फ़िल्म है जो शिक्षा और शिक्षकों की शक्ति और मूल्य के बारे में बात करती है। और मुझे लगता है कि चीन और भारत के बीच एक ओर समानता है क्योंकि ये दोनों देश शिक्षकों को बहुत सम्मान देते हैं। शिक्षक इन दोनों दुनियाओं में सामाजिक श्रृंखला में सबसे ऊपर हैं।'

Super 30

फिल्म 'सुपर 30' गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है, जो बिहार में आईआईटी-जेईई के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं और फ़िल्म में ऋतिक शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं।

बीजिंग शहर पहुंचने पर उत्साहित प्रशंसकों ने ऋतिक का स्वागत किया और अभिनेता पर अपने प्यार की बौछार करते हुए नज़र आये। प्रशंसकों ने ऋतिक के पोस्टर्स और प्लेकार्डस के साथ अभिनेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। इतना ही नहीं, ऋतिक ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई और साथ ही उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया।

अभिनेता भारत में 'ग्रीक गॉड' के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने निश्चित रूप से पड़ोसी देश में भी अपने प्रशंसकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है जहां उन्हें 'दा शुआई' के रूप में संदर्भित किया जाता है, जिसका मतलब है सबसे सुंदर!

फ़िल्म की पहली स्क्रीनिंग में, ऋतिक रोशन की 'काबिल' ने चीन के दर्शकों को मोहित कर दिया है। जहां फिल्म में अभिनेता के दमदार प्रदर्शन को काफी सराहा जा रहा है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X