भारत- Slow Motion गाने के हिट होते ही सलमान खान को लेकर दिशा पटानी ने दिया ये बयान
Recommended Video
सुपरस्टार सलमान खान और हॉटनेस क्वीन दिशा पटानी का गाना स्लो मोशन धमाल मचा रहा है और इस समय करीब 35 मिलियन लोग इस गाने देख चुके हैं। अब दिश पटानी ने सलमान खान के साथ काम करने को लेकर अपने दिल की बात की है। बता दें कि दिशा पटानी के लिए काफी बड़ी बात है कि उनको सलमान खान की एक्ट्रेस के तौर पर काम मिला। इस बात को पहले भी वो कह चुकी है।
हाल ही में बात करते हुए जब उनसे सलमान खान के साथ काम करने को लेकर एक्सपीरिएंस पूछा गया तो उन्होने इसका सीधा जवाब दिया। दिशा ने बताया कि उन्होने काम करते हुए सलमान खान से काफी कुछ सीखा है।

वो अपने हर शॉट के लिए 100 प्रतिशत देते हैं। किसी भी सीन को लेकर बिल्कुल नहीं घबराते हैं। उन्होने ये बताया कि इस फिल्म का हिस्सा बनकर वो काफी ज्यादा खुश हैं और स्लो मोशन सॉंग शूट करना इतना आसान नहीं था।
दिशा ने ये भी बताया कि वो इस गाने की शूटिंग के पहले चल भी नहीं पा रहीं थीं। हालांकि उन्होने काफी मेहनत की है और इस गाने का रिजल्ट देखकर काफी खुश हैं। बता दें कि इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया है।


Click it and Unblock the Notifications