कार्तिक आर्यन के साथ काम करने को लेकर क्या बोल गईं अनन्या पांडे ?
चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडे ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से शुरुआत की थी लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब उनको एक फिल्म में जल्द ही देखा जाने वाला है जिसका नाम पति पत्नी और वो रीमेक है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करेंगी और साथ इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली है। इस समय एक खबर आ रही है कि अनन्या पांडे कार्तिक आर्यन के साथ काम करने के लिए कितना बेचैन हैं।
उन्होने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि कार्तिक आर्यन एक शानदार और केयर करने वाले इंसान हैं। वो मुझे काफी क्यूट भी लगते हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए किसी सपने जैसा है।

साथ ही उन्होने अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की भी जमकर तारीफ की थी। इस फिल्म के निर्देशक होंगे मुदस्सर अजीज़। कोई शक नहीं कि यह रीमेक काफी धमाकेदार होने वाली है।
फिल्म में भूमि कार्तिक की पत्नी की भूमिका में दिखेंगे। जबकि अनन्या के साथ होगा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर। इस तरह के रोल में पहले कभी भी अनन्या पांडे को नहीं देखा गया है और ये उनकी दूसरी फिल्म की है। हालांकि अनन्या पांडे की फैन फॉलोविंग पहली फिल्म से ही बढ़ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications