आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से बच्चन पांडे के क्लैश को लेकर क्या बोल गए अक्षय कुमार
सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर एक बात फेमस है कि वो एक साल में कई फिल्मों के साथ आते हैं। इस साल भी उनकी फिल्म मिशन मंगल और बच्चन पांडे काफी ज्यादा चर्चा में है। इसके अलावा सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी चर्चा में चल रही है। खबर आई थी आमिर और अक्षय कुमार की फिल्में भिड़ने वाली हैं और ये एक बड़ा क्लैश साबित होगा। गौरतलब है कि दोनो फिल्मों को दिसंबर 2020 को रिलीज करने की बात कही गई थी।
अब इसपर अक्षय कुमार से बात की गई तो उन्होने काफी ज्यादा चौकाने वाली बात कही है। अक्षय कुमार ने क्लैश के सवाल पर कहा कि हर साल सिर्फ 52 शुक्रवार हमें मिलते हैं और बॉलीवुड करीब 200 फिल्में रिलीज करता है।

इसके अलावा हॉलीवुड करीब 40 और साउथ के रीजनल सिनेमा भी हैं। ऐसे में अगर आपको एक साथ 2 बड़ी फिल्में मिल रहीं हैं तो ये अच्छी बात है। बता दें कि अक्षय कुमार इस समय फिल्म मिशन मंगल के लिए तैयार हैं और आमिर खान लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार इसके अलावा फिल्म हाउसफुल 4 और लक्ष्मी बम के लिए भी चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications