जेनएयू हिंसा पर ये क्या बोल गए अजय देवगन- आग की तरह वायरल हुआ बयान
इस समय सारा देश जेएनयू में हो रही हिंसा के खिलाफ खड़ा है और लोग इसका विरोध कर रहे है। बता दें कि अब इस मामले में सुपरस्टार अजय देवगन का भी बयान सामने आया है। अजय देवगन फिल्म तानाजी का प्रमोशन कर रहे हैं और उन्होने पीटीआई से बातचीत की। सारी बातें सही तरह से पता हुए बिना कुछ भी कहना तो उचित नहीं है लेकिन हिंसा बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसी बातों से देश को नुकसान पहुंचता है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले अजय देवगन नागरिकता कानून के मामले में पूरी तरह से बोलने से इंकार कर दिया था। अजय देवगन इस समय फिल्म तानाजी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं।

इस फिल्म में उनके साथ काजोल और निगेटिव रोल में सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। जेएनयू को लेकर विरोध की बात करें तो हाल ही में दीपिका पादुकोण भी प्रोटेस्ट पर पहुंची थी तो उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है।
गौरतलब है कि सुपरस्टार अजय देवगन लगातार किसी ना किसी फिल्म में नजर आते रहते हैं और दमदार काम कर रहे हैं। आने वाले समय में अजय देवगन फिल्म सूर्यवंशी को गेस्ट रोल में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications