आमिर खान ने फिल्मों के ओटीटी रिलीज को लेकर बोली इतनी बड़ी बात? लाल सिंह चड्ढा होने वाली है रिलीज!
सुपरस्टार आमिर खान लगातार अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर खबरों में रहते हैं और उनकी इस फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आने वाली है। लेकिन हाल ही में उन्होने ओटीटी और उसपर रिलीज हो रही फिल्मों के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है जो कि चर्चा में चल रहा है। दरअसल आमिर खान ने इसपर चिंता जाहिर की है और ऐसी उम्मीद कर रहे हैं कि थिएटर्स जल्दी ही खुलें। गौरतलब है कि आमिर खान इस मौके पर एक इवेंट को संबोधित कर रहे थे।
उन्होने कहा कि.. 'कुछ फिल्में इस समय ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो रहीं हैं और एक फिल्मी व्यक्ति होने के नाते मैं काफी इसको लेकर चिंता में हूं। आशा करता हूं कि हालात काफी जल्दी ठीक हो जाएंगे।'

इससे इतना तो तय है कि आमिर खान किसी तरह की ओटीटी रिलीज को लेकर पक्ष में नहीं है और उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए फैंस को थिएटर्स के पूरी तरह खुलने का इंतजार करना होगा। आमिर खान काफी शानदार अभिनेता हैं और उनका ये वायरल हो रहा है।

निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आए थे
आमिर खान हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आए थे। उन्होने कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी किरण राव से तलाक का ऐलान किया था। हालांकि उन्होने कहा था कि वो अक्सर साथ में दिखेंगे और लगातार काम करते रहेंगे। आमिर खान को काफी बुरा भला भी कहा गया था।

लाल सिंह चड्ढा लगातार बन रही है
लाल सिंह चड्ढा लगातार बन रही है और करीना कपूर खान की प्रेगनेंसी को लेकर ये फिल्म कुछ टल गई थी। इसके बाद कोरोना काल आया और इस तरह से फिल्म काफी देरी से बनी है। आमिर खान इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

लाल सिंह चड्ढा एक रीमेक है
लाल सिंह चड्ढा एक रीमेक है और इसको लेकर आमिर खान ने काफी मेहनत की है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस तरह के किरदार में आमिर खान को पहले कभी नहीं देखा गया है। हालांकि उनके कई लुक्स पहले ही बाहर आ चुके हैं।

धमाकेदार साबित होने वाली है
आमिर खान की ये फिल्म कोरियन फिल्म द फारेस्ट गंप की रीमेक बताई जा रही है। अगर ऐसा है तो निश्चित ही ये काफी धमाकेदार साबित होने वाली है। आमिर खान रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
आखिरी बार सुपरस्टार को ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में देखा गया था। आमिर खान का कहना था कि इस फिल्म के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी वो लेते हैं और उन्होने इसके साथ सारे पैसे वापस लौटा दिए थे। आमिर खान अब पूरी तरह से भरपाई के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications