POSTER: क्रिकेट + बॉलीवुड का बेमिसाल 'धोनी' तड़का.. लगेगा इस सितंबर

[बॉलीवुड न्यूज] नीरज पांडे की फिल्म 'एम एस धोनी- दि अन्टोल्ड स्टोरी' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर बनाई जा रही इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

M.S. Dhoni - The Untold Story

और सच कहा जाए तो सुशांत सिंह राजपूत जैसी धोनी की कार्बन कॉपी बन गए हैं। उठने बैठने चलने से लेकर बैट पकड़ने का स्टाइल तक सुशांत ने धोनी की तरह कर लिया है। शायद इसके पीछे फिल्म के निर्देशक का भी बराबर हाथ है।

नीरज पांडे अपनी हर फिल्म को परफेक्ट बनाना जानते हैं। फिल्म में धोनी की हर छोटी से छोटी बात का ख्याल रखा गया है। उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर क्रिकेट के मैदान तक फैंस को बड़े पर्दे पर दिखेगी। फिल्म 2 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

PICS: सुशांत सिंह राजपूत का HOT लुक.. यूं देगें सुपरस्टार्स को टक्कर!

फिल्म में सुशांत के अलावा किएरा आडवाणी हैं, जो कि साक्षी धोनी के किरदार में दिखेंगी और अब दिशा पटानी को बतौर धोनी की पूर्व गर्लफैंड लॉक किया गया है। इनके साथ ही अनुपम खेर, गौतम गुलाटी और राम चरण मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम भी कैमियो अवतार में नजर आने वाले हैं।

यानि की कुल मिलाकर यह फिल्म धमाल होने वाली है.. आखिर फैंस को इतने दिनों से इस फिल्म का इंतजार जो है..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X