सलमान खान की 'रेस 3'.. 350 करोड़ की गारंटी पर फिल्म होगी रिलीज.. वर्ना..!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 को रिलीज होने में सिर्फ 35 दिन रह गए हैं। ऐसे में फिल्म का ट्रेलर अब तक रिलीज हो जाना चाहिए था, लेकिन हर दिन ट्रेलर रिलीज की डेट टलती जा रही है। पहले तो इसके पीछे एडिटिंग की वजह बताई जा रही थी। लेकिन सूत्रों की मानें तो फिल्म के निर्माता अब तक डिस्ट्रिब्यूटर फाइनल नहीं पाए हैं। जिस वजह से फिल्म अटक गई है।
दो सुपरस्टार.. एक जबरदस्त LOOK.. पहली झलक से ही ब्लॉकबस्टर!
रेस 3 ईद पर रिलीज होने वाली है। अब ईद पर सलमान की एक्शन फिल्म का रिलीज होना यानि की बॉक्स ऑफिस पर धमाका होगा। लिहाजा, फिल्म के निर्माता ने डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के दाम काफी बढ़ा कर रखा है। पहले जहां 130 करोड़ रखा गया था.. वहीं अब इसे बढ़ाकर 150 करोड़ कर दिया है। नतीजा के तौर पर सारे डिस्ट्रिब्यूटर्स अब धीरे धीरे कदम पीछे हटा रहे हैं।

दरअसल, फिल्म में यदि डिस्ट्रिब्यूटर 150 करोड़ तक लगाते हैं, तो उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए फिल्म को कम से कम 350 करोड़ की कमाई करनी होगी, जो कि फिलहाल रेस 3 के साथ मुश्किल दिखता है। वहीं, निर्माता चाह रहे हैं कि एक बार डील फाइनल हो जाए.. उसके बाद ही ट्रेलर रिलीज की जाएगी।
बहरहाल, यहां जानते हैं, रेस 3 ट्रेलर से फैंस को क्या है उम्मीदें-


Click it and Unblock the Notifications