सामने आई एमी जैक्सन के बेटे की पहली तस्वीर- सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल Video
Recommended Video
हाल ही में एक्ट्रेस एमी जैक्सन मां बनी हैं और उनके घर बेबी बॉय के रूप में एक नन्हा मेहमान आया है। हालांकि एमी जैक्सन ने तुंरत ही इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए दे दी थी। अब उन्होने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनका क्यूट सा बेटा नजर आ रहा है। ये वीडियो सामने आते ही काफी धमाकेदार तरीके से वायरल हो गया है और लोग इसको काफी पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि एमी जैक्सन ने अपने बेटे का नाम एंड्यास रखा है और फैंस उसकी पहली झलक देखकर काफी ज्यादा खुश हुए हैं।
बता दें कि एमी जैक्सन ने साउथ के साथ साथ बॉलीवुड में भी काफी ज्यादा नाम कमाया है और लोग उनको पसंद करते हैं। फिल्म सिंह इज ब्लिंग के बाद वो बॉलीवुड में छा गईं थीं और आखिरी बार उनको फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार और रजनीकांत के साथ देखा गया था।

बता दें कि एमी ने प्रेग्नेंसी के दौरान कई फोटोशूट भी करवाए थे जो कि वायरल हुए थे। उनका एक टॉपलेस फोटोशूट काफी चर्चा में रहा था। शूट की कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
एक प्रेगनंसी की तस्वीर को शेयर करते हुए एमी ने बताया कि उनके शरीर में क्या-क्या बदलाव आए हैं। बता दें कि एमी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी थी। फिलहाल आप देखिए ये शानदार वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











