फिल्म 'रईस' का सबसे दमदार डॉयलोग.. पहले से ही सुपरहिट!
शाहरूख खान स्टारर फिल्म रईस का दूसरा डॉयलोग प्रोमो रिलीज किया गया है। जहां शाहरूख फिल्म का मशहूर डॉयलोग बोलते नजर आ रहे हैं।
फिल्म 'रईस' से एक और डॉयलोग प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। और यकीन मानिए एक बार फिर इस फिल्म को देखने के लिए आप उत्साहित हो उठेंगे। यह डॉयलोग प्रोमो मुख्य तौर पर शाहरूख खान और मोहम्मद ज़ीशान अयूब के बीच है।
एक तरफ है रईस का लुक.. तो दूसरी तरफ रईस के डॉयलोग्स। पहले प्रोमो से ही साफ है कि फिल्म में डॉयलोगबाजी जबरदस्त होने वाली है। खासकर शाहरूख और नवाजुद्दीन सिद्दिकी के कई डॉयलोग्स तो पॉपुलर भी हो चुके हैं।
जब शाहरूख खान ने सोचा - DON 3 की तैयारी शुरु हो गई.. FINALLY!

लेकिन सबसे मशहूर जो डॉयलोग है.. वह है- बनिए का दिमाग.. और मियांभाई की डेयरिंग.. जी हां, इस डॉयलोग प्रोमो में आप यह सुन सकते हैं। एक्टिंग की बात करें तो शाहरूख से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दिकी और मोहम्मद जीशान अयूब ने शायद कभी फैंस को निराश किया हो। कुल मिलाकर कास्टिंग है जबरदस्त..


Click it and Unblock the Notifications