सलमान खान की रेस 3 का ये वीडियो हो रहा VIRAL, आपने देखा क्या

By Shweta K

कोई शक नहीं कि रेमो डिसूजा की फिल्म 'रेस 3' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। अब ईद पर सलमान खान की एक्शन फिल्म रिलीज आने वाली हो तो फैंस का बेसब्र होना तो बनता है।खासकर जब से रेस 3 से सलमान खान का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है तब से सलमान खान के फैन्स का फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो गया है। फिल्म के बारे में रेमो डिसूजा ने पहले ही कह दिया है कि फिल्म धमाकेदार एक्शन से लबरेज होगी और लोगों को जरुर पसंद आएगी और अब फिल्म के सेट पर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी समझेंगे कि इसका एक्शन शानदार होगा।

इसे देखकर आप समझ जाएंगे कि रेस 3 की शूटिंग आबूधाबी में चल रही है।इसके अलावा भी एक फैनक्लब ने एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर शायद आपकी भी एक्साइटमेंट बढ़ जाए। फैन्स भी सलमान खान का एक्शन अवतार देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

आपको बता दें कि फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम सिकंदर होगा। हाथ में पिस्तौल थामे सलमान काफी शानदार लग रहे हैं। वहीं, फिल्म के बाकी कास्ट ने भी काफी स्टाइल में सलमान को इंट्रोड्यूस किया है।सलमान खान भी हर दिन फिल्म के हर किरदार को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X