अभिनेता धर्मेंद्र ने साझा की तस्वीर- बोले किसी भी बंदूक से CORONAVIRUS को नहीं मार सकते
वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने काफी समय से किसी फिल्म में काम नहीं किया है। लेकिन इस समय उन्होने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। धर्मेंद्र ने हाल ही में एक पोस्ट कोरोनावायरस से बचाव के लिए किया है। धर्मेंद्र ने अपनी एक तस्वीर साझा की है और लिखा है... आप किसी भी बंदूक से CORONAVIRUS को नहीं मार सकते। यह भीड़ में कहीं से भी आपके घर आ सकता है, कम से कम 15 दिनों तक प्रतीक्षा करें और देखें।
ईश्वर करे कि वह गायब हो जाए। इसको एक खतरनाक आदत से छुड़ाने की तरह इस्तेमाल करें और योग, व्यायाम करें। आपसे सविनय निवेदन है। धर्मेंद्र की ये पोस्ट को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

बीते कुछ समय की बात करें तो धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वो हर मामले में अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते हैं। धर्मेंद्र शेरो-शायरी को लेकर भी अक्सर पोस्ट करते रहते हैं।
हाल ही में धर्मेंद्र नें एक शोले की फोटो साझा की थी। गौरतलब है कि ये तस्वीर शोले के सेट की है और उनके साथ इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे थे।
धर्मेंद्र ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था.. यांदें सुनाती तस्वीर.. एक तस्वीर.. याद-ए-दुनिया हो गई.. लव यू दोस्तों। फिलहाल धर्मेंद्र टीवी शो का हिस्सा बनते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications