"हाउज द जोश" पूरा देश है जिस दमदार डायलॉग का दीवाना, जानिए कैसा आया था इसका आइडिया
आम आदमी से लेकर पीएम मोदी तक जिस डायलॉग के दीवाने हैं उसका आइडिया कहां से आया इस बात को जानने की इच्छा तो सभी की है। जी हां हम बात कर रहें हैं विकी कौशल की फिल्म उरी के धमाकेदार संवाद..हाउज द जोश के बारे में। इसको सुनते ही जहां आपका शरीर जोश से भर जाता है तो वहीं पूरा देश इसके साथ जुड़ चुका है। हम आपको बताने जा रहें हैं कि इसका आइडिया दरअसल आया कहां से था।
इसका संबंध इस फिल्म के निर्देशक आदित्य धर से जिन्होने बताया कि.. बचपन में उनके कुछ दोस्त थे जो कि डिफेंस परिवार से थे और मैं उनके साथ अक्सर आर्मी क्लब जाया करता था। उस क्लब में एक रिटायर ब्रिगेडियर थे जो कि बच्चों को लाइन में खड़ा करके इस जोर से 'हाउज द जोश' बोलते थे और हम सबको 'हाई सर'..बोलना होता था।

उनका एक नियम था कि.. जो भी बच्चा सबसे ज्यादा जोर से बोलेगा उसको एक चॉकलेट मिलेगी। उस चॉकलेट के लालच में सबसे ते़ज मेरी आवाज ही निकलती थी और मैं चॉकलेट पा जाता था।
आदित्य ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होने पहले से ही मन बना लिया था कि फिल्म में वो इस डायलॉग का इस्तेमाल जरूर करेंगें। फिल्म उरी 11 जनवरी को रिलीज हुई थी और उसने रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर कमाई की है।


Click it and Unblock the Notifications











