शाहरुख खान के घर के बाहर फैंस ने ऐसे दिखाया सपोर्ट, वायरल हो रहा है ये पोस्टर!
सुपरस्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान अभी भी एनसीबी की गिरफ्त में हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। एक ओर जहां आर्यन गिरफ्तार हैं तो वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान के फैंस लगातार उनके सपोर्ट में खड़े हैं और उनको लेकर सोशल मीडिया पर खास संदेश देते दिखते हैं। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा तस्वीरें सामने आ रहीं हैं जो कि ये बताती हैं कि शाहरुख खान के साथ उनके करोड़ो फैंस हैं और लगातार उनको लेकर दुआएं की जा रहीं हैं।
इस वक्त कुछ तस्वीरें सीधे शाहरुख खान के घर मन्नत से सामने आ रहीं हैं और इस तस्वीर में किंग खान के फैंस का सपोर्ट आपको नजर आएगा। दरअसल शाहरुख खान के फैंस ने एक पोस्टर लगातार उनको साथ दिया है।

Recommended Video
अगर इस बोर्ड की बात की जाए तो इसमें लिखा है.. 'हम सभी फैंस जो कि इस दुनिया के कोने कोने में मौजूद हैं आपसे काफी प्यार करते हैं। हम हर हाल ही में आपके साथ खड़ें हैं। अपना ध्यान रखिए।'

गिरफ्त में हैं
शाहरुख खान के फैंस के द्वारा दिखाया जाने वाला ये सपोर्ट निश्चित ही उनके ताकत दे रहा होगा। आर्यन खान फिलहाल गिरफ्त में हैं और उनके 7 अक्टूबर तक क रिमांड में रखा गया है। हाल ही में शाहरुख खान और गौरी खान उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे जहां पर देखा गया था कि आर्यन खान काफी रोए थे।

पार्टी एक क्रूज पर चल रही थी
गौरी खान उनके लिए खाना लेकर गईं थीं। बता दें कि आर्यन खान एक पार्टी में गिरफ्तार किए गए थे और उनको कुछ ड्रग्स के साथ एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। ये पार्टी एक क्रूज पर चल रही थी जहां पर आर्यन के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे।

सिर्फ 8 लोगों को गिरफ्तार किया
लेकिन एनसीबी ने सिर्फ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि शाहरुख खान इस गिरफ्तारी के बाद काफी चिंता में हैं और उन्होने अपनी फिल्म पठान की शूटिंग बीच में ही रोक दी है।

दिन रात कोशिश कर रहे हैं
शाहरुख खान का ध्यान पूरी तरह से आर्यन की जमानत पर है और इसको लेकर दिन रात कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में मेगास्टार सलमान खान मन्नत पहुंचे थे और शाहरुख खान से मुलाकात की थी।

भीड़ जमा रहती है
अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान ने अपने सभी दोस्तों को घर आने से मना कर दिया है क्योंकि घर के बाहर इस वक्त काफी भीड़ जमा रहती है।


Click it and Unblock the Notifications











