रिया चक्रवर्ती ने कैसे काटे जेल में 28 दिन? वकील सतीश मानशिंदे ने किया खुलासा!
सुशांत सिंह राजपूत के बाद जिस तरह से रिया चक्रवर्ती एनसीबी की शिकंजे में आईं वो भला किससे छिपा है। हाल ही में वो 28 दिन की जेल काटने के बाद जमानत रिहा हुईं हैं और उनको लेकर अभी भी कई खबरें सामने आ रही हैं। रिया चक्रवर्ती अब तक मुंबई की भायखला जेल में थीँ। मुंबई हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मान ली थी और अब वो बाहर हैं। लेकिन इन 28 दिनों में रिया चक्रवर्ती ने जेल में क्या किया और कैसे ये मुश्किल भरे दिन उन्होने काटे हैं..
Recommended Video
उसको लेकर इस समय एक रिपोर्ट सामने आई है। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने इस बात का खुलासा किया है कि जेल में रिया का रुटीन कैसा होता था। इस दौरान सतीश एनडीटीवी के साथ बातचीत कर रहे थे। उनका कहना था कि.. 'मैं कई सालों के बाद किसी क्लाइंट को देखने के लिए जेल गया था। मुझे ऐसा लगा था कि जांच एजेंसियां उनके पीछे पड़ी थीं और उनको परेशान किया जा रहा था।
'बाबा का ढाबा'- बुजुर्ग दंपत्ति का वीडियो देख पसीजा सोनम कपूर का दिल, बढाया मदद का हाथ


Click it and Unblock the Notifications