निक जोनस के Birthday पर प्रियंका चोपड़ा ने जीता दिल- ऐसा Video पोस्ट लिखा I LOVE U JAAN
Recommended Video
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपनी पति निक जोनस का जन्मदिन मना रहीं हैं और इस मौके पर उन्होने सोशल मीडिया पर कुछ शानदार फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। बता दें कि निक जोनस इस बार अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। निक जोनस के इस जन्मदिन पर एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने सबका दिल जीत लिया और निक जोनस के लिए उनका प्यार फिर से नजर आया। दरअसल प्रियंका के फैंस ये सोच रहे थे कि वो क्या नया करने वाली हैं।
तो बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने एक स्पेशल वीडियो पोस्ट करते हुए निक को जन्मदिन की बधाईयां दी हैं। इस वीडियो मोंटाज में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के कुछ खास लम्हे कैद हैं। इसमें निक प्रियंका की शादी से लेकर उनके कंसर्ट की तस्वीरें भी मौजूद हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने ये पोस्ट करते हुए निक को विश किया और पतिदेव I LOVE YOU JAAN लिखा है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे के साथ समय बिताने की कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं और जब भी समय मिलताह है तो दोनो साथ नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications