लारा दत्ता कैसे बनती थीं इंदिरा गांधी? अक्षय कुमार ने पोस्ट किया मेकअप वीडियो!
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम को लेकर काफी चर्चा में है और इसके साथ साथ अभिनेत्री लारा दत्ता का किरदार भी काफी चर्चा में है। इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के बाद किसी ने भी उनको नहीं पहचाना था। दरअसल लारा दत्ता इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं और इस कदर वो इसपर मेहनत कर रही हैं कि आप भी चौकने वाले हैँ। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको देखकर आप दंग रह जाएंगे।
दरअसल अक्षय कुमार ने लारा दत्ता का एक मेकअप वीडियो हाल ही में साझा किया है। इस मेकअप वीडियो में आप देखेंगे कि लारा दत्ता किस तरह से इंदिरा गांधी का गेटअप लेती हैं। वीडियो सामने आने के बाद से काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैँ।

लारा दत्ता इस वीडियो में काफी खुश दिख रहीं हैँ। इस फिल्म में सिर्फ लारा दत्ता नहीं बल्कि तीन तीन लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैँ। इस लिस्ट में वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी शामिल हैं।
तीनों का काफी शानदार किरदार नजर आने वाला है। फिलहाल फिल्म की रिलीज का इंतजार है और काफी समय के बाद किसी बड़े स्टार की बड़े पर्दे पर फिल्म रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म 19 अगस्त को रिलीज होगी।
वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं। अक्षय कुमार बेल बॉटम के अलावा सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, राम सेतु, रक्षाबंधन और अतरंगी रे जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications