बिहार के इस कॉलेज में पढ़ता है इमरान हाशमी और सनी लियोन का बेटा? अभिनेता ने फॉर्म देख दी सफाई!
कई बार कुछ ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जिनको देखकर आपको समझ नहीं आता है कि हंसना या फिर लापरवाही के कारण नाराज होना है। ऐसा ही एक मामला सामने आया बिहार के मुजफ्फरपुर में जहां एक युवक पढ़ रहा है। ये युवक कोई और नहीं बल्कि इमरान हाशमी और सनी लियोनी का बेटा है! जी हां जैसे आपको झटका लगा कि वैसे ही इस बात को जानकर खुद इमरान हाशमी भी परेशान हैं कि उनकी और सनी लियोन की शादी ही नहीं हुई तो बेटा कहां से आया है।
चलिए ज्यादा इंतजार ना कराकर हम आपको बताते हैं कि इस खबर की सच्चाई क्या है और क्योंकि इतना बवाल मचा हुआ है। दरअसल इस समय मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRA Bihar University) का एक फार्म वायरल हो रहा है।

इसमें पढ़ने वाले एक स्नातक पार्ट टू स्टूडेंट ने ये हरकत की है और उसने पिता के कॉलम में इमरान हाशमी और माता के कॉलम में सनी लियोन का नाम डाला है।


Click it and Unblock the Notifications