VIDEO: 'पीकू' की सक्सेस पर क्या कहना है खुद दीपिका का..जानिए यहां
[बॉलीवुड न्यूज] 'पीकू' की सफलता से दीपिका पादुकोण बहुत खुश हैं या यूं कहना सही होगा कि संतुष्ट हैं। फिल्म में दीपिका के किरदार को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि समीक्षकों ने भी बहुत प्यार दिया है। एक आजाद लेकिन पारिवारिक लड़की की भूमिका में दीपिका ने जान डाल दी थी।
बहरहाल, लोगों के दिल के साथ साथ 'पीकू' ने बॉक्सऑफिस पर भी अपनी धाक जमाई है। फिल्म ने अभी 75 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और तेजी से आगे बढ़ रही है। हाल ही में दीपिका ने फिल्म की सक्सेस पार्टी भी दी।
यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं दीपिका पादुकोण की एक ऐसी इंटरव्यू, जहां वे खुलकर इस फिल्म के बारे में बात कर रही हैं। दीपिका ने यह भी बताया कि निर्देशन से लेकर फिल्म एक्टर्स को भी उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इतनी सफल होगी। वहीं, 'पीकू' पर दीपिका की फैमिली का क्या कहना है, जानिए वीडियो में।
नीचे देखें वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications



