कैटरीना कैफ और आमिर के अलावा इन स्टार्स ने पूरा किया PADMAN चैलेंज
Recommended Video

सोशल मीडिया मे पैडमैन चैलेंज को जब से अक्षय कुमार ने शुरु किया है तब से कई स्टार्स इस चैलेंज को पूरा कर चुके है। आपको बता दें कि हाल ही में इस चैलेंज को कैटरीना कैफ ने भी पूरी किया और आगे बढ़ाते हुए टाईगर जिंदा है के निर्देशक अली अब्बास जफर को टैग किया है।
फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है और एक के बाद एक स्टार्स भी इसकी लाइन में शामिल होते हुए दिख रहे है। फिल्म आर बाल्की निर्देशित कर रहे है और इसकी प्रड्यूसर ट्विंकल खन्ना है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अक्षय कुमार के साथ सात राधिका आप्टे और सोनम कपूर ने निभाई है।

कैटरीना कैफ ने अक्षय के दिए हुए चैलेंज को एक्सेप्ट किया है और लिखा है कि मैं बिल्कुल इसको लेकर शर्मिंदा नही हूं क्योंकि ये एक नेचुरल चीज है और इसके लिए लोगो को खुलकर सामने आना चाहिए। अक्षय कुमार ने इस फिल्म के जरिए उन लोगो में जागरूकता लाने की कोशिश की है जो कि आज भी गांव मे रहते है और उनके घरों की महिलाएं पैड की जगह कपड़े का इस्तेमाल करती है।
इससे उनको माहवारी संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फिल्म को बनाने का मकसद लोगो के अंदर जागरूकता फैलाना भी है। आपको बता दे कि ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है जिसने लोगों की बातें सुनकर भी इस काम को अंजाम देना बंद नही किया और लोगों में जागरुकरता फैलाता रहा था।
इसमें पैडमैन चैलेंज के बाद शामिल हुए कई स्टार्स की मौजूदगी भी इस फिल्म को सफल बनाने में कामयाब रहेगी और लोगो मे इस फिल्म का मैसेज साफ साफ पहुंचेगा। आइए जानते है कि इस चैलेंज को कितने बड़े स्टार्स ने अब तक पूरा कर लिया है..


Click it and Unblock the Notifications
