देखें: बर्थडे गर्ल ऐश्वर्या राय की अनदेखी तस्वीरें...
बॉलीवुड सुंदरी ऐश्वर्या राय का आज जन्मदिन है। बला की खूबसूरत ऐश्वर्या राय बच्चन आज एक बहुत प्यारी बच्ची की मम्मी बन चुकी हैं लेकिन उनकी सुंदरता और उनके रूप में कोई चेंज नहीं हुआ है तभी तो उनके चाहने वालों में कोई कमी नहीं हुई है।
आज विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय जिंदगी के 40 वां सावन पूरा कर चुकी हैं। आज वो खूबसूरत हिरोईन,लवली बेटी, लविंग वाइफ, आदर्श बहू,फ्रैंडली सिस्टर और केयरिंग मदर है यानी की बेहतरीन अदाकारा ऐश आज एक संपूर्ण महिला हैं।
भले ही आज ऐश्वर्या राय मातृत्व सुख के चलते फिल्मों से काफी दूर हों लेकिन विज्ञापनों और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता लगातार बनीं हुई है। इसी कारण उनके फैन फालोअर्स लगातार बने हुए हैं। आज भी लोग उनको देखने के लिए पागल रहते हैं। आज ऐश्वर्या राय भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं। दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है,टाईम पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है।
ऐश्वर्या फिलहाल तो फिल्मों में नजर नहीं आने वाली हैं लेकिन उनका और उनके पति अभिषेक बच्चन का हालिया प्रेस्टीज विज्ञापन लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आईये आपको दिखाते हैं ऐश्वर्या राय की अनदेखी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications