हेरा फेरी के 21 साल के जश्न पर हेरा फेरी 3 - हेरा फेरी 4 का धमाका एक साथ, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म

फैन्स एक तरफ, सोशल मीडिया पर हेरा फेरी की रिलीज़ के 21 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं लेकिन उनकी खुशी कुछ ही पलों में दोगुनी हो जाएगी। दरअसल, पिंकविला से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में हेरा फेरी प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने कंफर्म किया है कि हेरा फेरी 3 की स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है। और जल्दी ही इसकी आधिकारिक घोषणा होगी।

फिरोज़ नाडियाडवाला ने इस बातचीत में ये भी बताया कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ही फिर से हेराफेरी करने लौटेगी। और ये फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां फिर हेरा फेरी खत्म हुई थी।

hera-pheri-producer-firoz-nadiadwala-confirms-hera-pheri-3-4-and-5-script-locked-read-details

दरअसल, फिर हेरा फेरी के आखिरी सीन को यूं ही खुला छोड़ दिया गया था और दर्शकों को तभी से पार्ट 3 का हिंट दे दिया गया था। लेकिन इस बात को काफी साल बीत चुके हैं और अब हर्जाने के तौर पर फिरोज़ नाडियाडवाला ने फैन्स के लिए एक शानदार खुशखबरी दी है। दरअसल, हेरा फेरी की टीम, केवल पार्ट 3 पर काम नहीं कर रही।

पिंकविला से इस बातचीत में फिरोज़ नाडियाडवाला ने साफ किया है कि वो और भी हेरा फेरियों का प्लान कर रहे हैं और इन फिल्मों में ज़्यादा अंतर नहीं होगा। वो हेरा फेरी 2 और 3 के बीच इतने लंबे समय के अंतराल की भरपाई हेरा फेरी 3 और हेरा फेरी 4 के साथ करेंगे।

सुनील शेट्टी ने किया याद

सुनील शेट्टी ने किया याद

फिल्म को याद करते हुए सुनील शेट्टी ने ये तस्वीर शेयर की और लिखा - समय कितनी जल्दी उड़ जाता है। ऐसा लगता है कि अभी पलक झपकी ही थी कि 21 साल हो गए। क्या फिल्म बनाई हमने प्रियदर्शन सर, अक्षय कुमार, परेश रावल, गुलशन ग्रोवर, तबू। आज ओम पुरी जी को बहुत ज़्यादा याद कर रहा हूं।

अक्षय कुमार ने भी बांटी यादें

अक्षय कुमार ने भी बांटी यादें

सुनील शेट्टी की बातों से सहमति जताते हुए अक्षय कुमार ने कहा, सच में हमें भी नहीं पता था कि हम क्या बेहतरीन फिल्म बना रहे हैं। हर सीन, पिछले सीन से बेहतर होता जाता था। जैसे कि ये शानदार धोती सीन, प्रियन सर का निर्देशन और नीरज वोहरा के मज़ेदार डायलॉग्स।

फैन्स ने भी की डिमांड

फैन्स ने भी की डिमांड

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को इस तरह, बीते दिनों को याद करता देख फैन्स भी भावुक हो गए और उन्होंने मौका देखते ही अक्षय कुमार से हेरा फेरी पार्ट 3 की गुज़ारिश भी कर डाली।

बदल गई थी अक्षय कुमार की किस्मत

बदल गई थी अक्षय कुमार की किस्मत

गौरतलब है कि 2000 में रिलीज़ हुई हेरा फेरी, ऐसी फिल्म थी जिसने अक्षय कुमार की किस्मत बदल दी थी। इस फिल्म के बाद से अक्षय कुमार की कॉमिक टाईमिंग के फैन्स ज़बरदस्त तरीके से दीवाने हुए।

किस किस को हुई ऑफर

किस किस को हुई ऑफर

अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में पहले संजय दत्त थे। लेकिन उस दौरान, संजय दत्त को अपने केस के सिलसिले में कोर्ट में पेशी देनी होनी थी। ऐसे में उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी। बाद में अजय देवगन को भी ये फिल्म ऑफर हुई लेकिन उन्हें अपना रोल, अक्षय की तुलना में कमतर लगा।

काट दिया गया गाना

काट दिया गया गाना

फिल्म के लिए अक्षय कुमार और रंभा ने एक प्रमोशनल गाना शूट किया था जो टीवी पर दिखाया भी जाता था। लेकिन फिल्म में इस गाने को काट दिया गया। गाने का नाम था मुझसे मिलती है।

अक्षय के बिना अनाउंस हुई थी पार्ट

अक्षय के बिना अनाउंस हुई थी पार्ट

गौरतलब है कि 2015 में हेरा फेरी 3, अक्षय कुमार के बिना ही अनाउंस हो गई थी। फिल्म में अक्षय कुमार को रिप्लेस किया था जॉन अब्राहम ने। भले ही फिल्म में सुनील शेट्टी और परेश रावल थे लेकिन जॉन की जोड़ी बनाई गई थी अभिषेक बच्चन के साथ।

फैन्स ने ही कर दिया डिब्बाबंद

फैन्स ने ही कर दिया डिब्बाबंद

जैसे ही हेरा फेरी 3 का अनाउंसमेंट हुआ, फैन्स ने ही साफ कर दिया था कि वो अक्षय कुमार के बिना हेरा फेरी देखेंगे ही नहीं। वैसे भी राजू - श्याम और बाबू भईया के बिना कैसी हेरा फेरी।

कई बार सुगबुगाहट

कई बार सुगबुगाहट

इसके बाद से अक्षय कुमार के साथ हेरा फेरी 3 की सुगबुगाहट कई बार उठी। एक बार तो बात यहां तक भी पहुंची कि इसे नीरज वोरा डायरेक्ट करेंगे और उन्होंने अक्षय को भी मना लिया है। लेकिन नीरज के निधन के बाद सारी सुगबुगाहट अफवाहें बनकर रह गईं।

अब तो हेरा फेरियां

अब तो हेरा फेरियां

अब जब, फिल्म के प्रोड्यूसर, फिरोज़ नाडियाडवाला ने ही कंफर्म कर दिया है कि ना सिर्फ हेरा फेरी 3 बल्कि 4 और 5 की भी तैयारी चल रही है, तो फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। अब तो बस हेरा फेरियों का इंतज़ार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X