Hera Pheri- फैन ने अक्षय कुमार के सामने की ऐसी हरकत, खुद को वीडियो पोस्ट करने से नहीं रोक पाए खिलाड़ी!

akshay kumar

सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो अपने फैंस से अक्सर जुड़े रहते हैं, उनके लिए कुछ ना कुछ पोस्ट कर देते हैं या फिर रिएक्ट करते हुए उनका दिन बना देते हैं। लेकिन इस वक्त जो एक वीडियो सामने आ रहा है वो काफी शानदार है। अक्षय कुमार ने अपने एक फैन का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो हेर फेरी वाले राजू का पोज करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।

अक्षय कुमार ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, ''हाहा...सबसे प्यारे कारणों में से, मेरे फैंस की 'हेरा फेरी' ने मेरी जिंदगी को हिला कर रख दिया है। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और जेद्दाह में हर किसी को एक यादगार समय के लिए धन्यवाद। आप सभी को प्यार और दुआएं।''

अभिनेता ने जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और फैंस इसको साझा करते हुए रिएक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में अक्षय कुमार रेड सी फिल्म फेस्टिवल के लिए जेद्दाह पहुंचे थे।

हेरा फेरी

हेरा फेरी

हेरा फेरी की बात करें तो अक्षय कुमार के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उन्होने राजू नाम का किरदार निभाया था जोकि काफी मजेदार था।

 2 फिल्मों में एंटरटेन किया था

2 फिल्मों में एंटरटेन किया था

अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल ने काफी दमदार अभिनय किया था और लोगों को इस तिकड़ी ने लगातार 2 फिल्मों में एंटरटेन किया था।

हेरा फेरी 3

हेरा फेरी 3

अब इसकी तीसरी किस्त को लेकर काफी चर्चा है। जी हां, खबर है कि हेरा फेरी 3 बन रही है लेकिन इस फिल्म में अक्षय कुमार नहीं नजर आएंगे। जी हां, अक्षय कुमार को इस फिल्म में कार्तिक आर्यन रिप्लेस कर रहे हैं।

परेश रावल ने इस बात की पुष्टि की

परेश रावल ने इस बात की पुष्टि की

कुछ समय पहले परेश रावल ने इस बात की पुष्टि की थी कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। इसके बाद से उनका नाम ऑफिशियल माना जा रहा है।

धमाकेदार फिल्में कर रहे हैं

धमाकेदार फिल्में कर रहे हैं

अक्षय कुमार की बात करें तो इस वक्त वो कई धमाकेदार फिल्में कर रहे हैं और इस लिस्ट में गोरखा भी शामिल है। देखना ये है कि इस फिल्म को लेकर अपडेट कब सामने आता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X