हेरा फेरी 3- कहां गया रे राजू..बाबू भइया हैं परेशान..

साल 2000 में रिलीज हुई साजिद नाडियावाला की फिल्म हेरा फेरी ने फिल्म जगत को एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म दी। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने दर्शकों को इतना हंसाया कि इनके किरदार लोगों के जहन में बस गये। 6 साल बात इसी हिट फिल्म का सीक्वल फिर हेरा फेरी रिलीज हुई, इस बार भी इसी तिकड़ी को दोबारा से परदे पर उतारा गया और अब करीब 8 साल बाद हेरा फेरी के तीसर सीक्वल हेरा फेरी 3 की घोषणा की गयी है।

Hera Pheri 3 was plotted to be made without Akshay Kumar

हेरा फेरी 3 में किरदार वहीं हैं बस उनमें थोड़ा हेर फेर की गयी है। अक्षय कुमार इस तीसरे सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं और उनके किरदार के गायब होने पर ही हेरा फेरी 3 की कहानी आधारित है। फिल्म में जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं और दोनों के किरदारों का नाम राजू है। बाबू भइया इसी परेशानी में हैं कि आखिर उनका असली राजू कहां गया और ये दो राजू कौन हैं।

नीरज वोहरा एक बार फिर से इस सीरीज की तीसरी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। जहां तक बात है अक्षय कुमार को मिस करने की तो परेश रावल ने फिल्म की प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा- हम अक्षय कुमार को बहुत मिस कर रहे हैं लेकिन ये फिल्म उनके होने पर बन ही नहीं सकती थी। उनका गायब होना ही फिल्म की कहानी है। लेकिन हमें उम्मीद है कि हेरा फेरी 3 दर्शकों को पहले दो सीक्वल से भी कहीं ज्यादा हंसाएगी।"

हेरा फेरी 3 की घोषणा साजिद नाडियावाला की निर्माण कंपनी के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रखी गयी एक कॉंफ्रेंस के दौरान की गयी। इस दौरान इंडस्ट्री के कई दिग्गज जैसे अनिल कपूर, शक्ति कपूर, तनीषा मुखर्जी आदि मौजूद थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X