अक्षय कुमार की 'हेरा फेरी 3'- जल्द शुरु होगी शूटिंग, 2020 में धमाका FINAL है
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फ्रैंचाइजी हेरा फेरा की तीसरी फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा है। बीच में माना जा रहा था कि फिल्म में अक्षय कुमार नहीं होंगे, बल्कि पूरे नए कास्ट के साथ फिल्म बनेगी। लेकिन बता दें, हेरा फेरा 3 की कास्टिंग में कोई बदलाव नहीं है। जिस तिकड़ी ने दर्शकों को 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' में हंसाया है.. वही तिकड़ी हेरा फेरी 3 में भी नजर आएगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 2019 के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म के निर्माता हैं फिरोज नाडियाडवाला.. जबकि निर्देशन करेंगे इंद्र कुमार, जिनकी हालिया रिलीज फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।

याद दिला दें, बीच में फिल्म से अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम का नाम भी जोड़ा जा रहा था। लेकिन शेड्यूल में देरी होने की वजह से उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली। लिहाजा, अब वापस पुराने कास्टिंग को भी फाइनल किया गया है। जाहिर है फैंस यह जानकर बेहद खुश होंगे.. क्योंकि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ही इस फ्रैंचाइजी की जान है।


Click it and Unblock the Notifications