Hera Pheri 3- सुनील शेट्टी ने किया खुलासा, फिल्म में ऐसा होगा संजय दत्त का किरदार?

सुपरहिट कॉमेडी सीरीज हेरा फेरी को लेकर हाल ही में ऐलान हुआ था कि इसमें अक्षय कुमार की वापसी हो गई है और ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म काफी कमाल की होगी। इसके बाद खबर आई थी कि संजय दत्त भी इस फिल्म में एक स्पेशल कैरेक्टर करते हुए दिखेंगे जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैँ। हालांकि अभी तर हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी.. राजू, श्याम और बाबूराव को लेकर ही छाई रही है लेकिन इस फिल्म में संजय दत्त भी कुछ धमाका करेंगे।
इस वक्त फिल्म से सुनील शेट्टी का एक बयान सामने आ रहा है और उन्होने संजय दत्त के किरदार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान सुनील शेट्टी ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत कर रहे थे।
उन्होने बताया कि, संजय दत्त की एंट्री एक गैंगस्टर के तौर पर होगी और एंट्री होते ही फिल्म में कॉमेडी का धमाका होगा, उनके सीन्स इस फिल्म में एक और चांद लगा देंगे।
इसके अलावा सुनील ने कहा कि, "वह इसे दूसरे स्तर पर ले जाएंगे। हम एक शानदार रिश्ता साझा करते हैं और यह स्क्रीन पर भी दिखाई देगा।" इसके बाद उनका बयान काफी चर्चा में है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं।
सुनील शेट्टी काफी खुश हैं कि संजय दत्त इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। अब देखना ये है कि ये फिल्म बाकी दोनों फिल्मों की तरह कमाल करती है या नहीं। इस वक्त इंड्स्ट्री और दर्शकों का टेस्ट पूरी तरह से बदल चुका है लेकिन लोगों को कॉमेडी अक्सर पसंद आती है। पहले ऐसा लग रहा था कि हेरा फेरी 3 नहीं बनेगी क्योंकि अक्षय कुमार इसके लिए राजी नहीं थे। हालांकि अब ऐसा नहीं है और अक्षय कुमार शूटिंग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











